ePaper

भारत बना दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश, पाकिस्तान 17वें स्थान पर, जानें किसके पास कितने सैनिक व हथियार

Updated at : 13 Jul 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बना दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश, पाकिस्तान 17वें स्थान पर, जानें किसके पास कितने सैनिक व हथियार

ग्लोबल फायरपावर की नवीनतम जारी दुनियाभर की ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. लिस्ट में अमेरिकी सेनाएं जहां दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, वहीं चीन दूसरे स्थान पर है. पड़ोसी देश पाकिस्तान 17वें नंबर पर है. नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बांग्लादेश 56वें स्थान पर है. भारत पिछले […]

विज्ञापन
ग्लोबल फायरपावर की नवीनतम जारी दुनियाभर की ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. लिस्ट में अमेरिकी सेनाएं जहां दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, वहीं चीन दूसरे स्थान पर है.
पड़ोसी देश पाकिस्तान 17वें नंबर पर है. नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बांग्लादेश 56वें स्थान पर है. भारत पिछले तीन वर्षों से सूची में चौथे नंबर पर है. देशों की सैन्य ताकत का हर साल आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के 2018 इंडेक्स में 136 देशों की सैन्य ताकत का आकलन किया गया है. इसमें देशों की भौगोलिक स्थिति, साजो-सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और औद्योगिक समर्थन के आधार पर देशों को अंक दिये गये हैं.
सबसे ताकतवर देश
(थलसेना, नौसेना और वायुसेना को मिलाकर)
पहला अमेरिका
दूसरा रूस
तीसरा चीन
चौथा भारत
पांचवां फ्रांस
सैन्य शक्ति में चीन सबसे ताकतवर
चीन 21.8 लाख
भारत 13.6 लाख
अमेरिका 12.8 लाख
रूस 10 लाख
उत्तर कोरिया 9.45 लाख
चीन के पास है सबसे अधिक युद्धक टैंक
मानक भारत चीन पाकिस्तान
सक्रिय सेना 1362500 2183000 637000
एयरक्राफ्ट 2185 30351281
युद्धक टैंक 4426 77162182
नेवी परिसंपति 295 714197
अमेरिका के पास हमसे छह गुना ज्यादा विमान
अमेरिका 13362
रूस 3914
चीन 3035
भारत 2185
द कोरिया 1560
टैंक के मामले में रूस सबसे आगे
रूस 20300
चीन 7716
अमेरिका 5884
उ कोरिया 5243
मिस्र 4946
युद्धपोत में उत्तर कोरिया टॉप पर
उ कोरिया 967
चीन 714
अमेरिका 415
ईरान 398
रूस 352
रक्षा खर्च में भारत पांचवां
अमेरिका 44 लाख करोड़ रुपये
चीन 10 लाख करोड़ रुपये
सऊदी अरब 4 लाख करोड़ रुपये
यूके 3.4 लाख करोड़ रुपये
भारत 3.2 लाख करोड़ रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola