वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन, इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2018 8:11 AM
इंदौर : दैनिक भास्कर अखबार के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आज सुबह उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उन्हें उनके भाई ने मुखाग्नि दी. गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे दफ्तर में काम करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें […]
इंदौर : दैनिक भास्कर अखबार के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आज सुबह उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उन्हें उनके भाई ने मुखाग्नि दी. गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे दफ्तर में काम करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें बांबे अस्पताल में भर्ती कराया. करीब साढ़े तीन घंटे तक डॉक्टरों ने उनकी सघन चिकित्सा की लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. इलाज के दौरान ही उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों के अनुसार, रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कल्पेश याग्निक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. कल्पेश याग्निक का जन्म 21 जून 1963 को हुआ था. वे प्रखर पत्रकार व वक्ता थे. देश की हिंदी पत्रकारिता की वे एक अहम शख्सियत थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










