ePaper

गूगल ने IIIT-Banglore के आदित्य को दिया 1.2 करोड़ का पैकेज

Updated at : 09 Jul 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने IIIT-Banglore के आदित्य को दिया 1.2 करोड़ का पैकेज

बेंगलुरु: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी, बेंगलुरु, (आइआइआइटी-बी) के छात्र आदित्य पालीवाल को गूगल ने 1.2 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है. इंटिग्रेटेड एमटेक के छात्र आदित्य न्यू यॉर्क स्थित गूगल के आॅर्टिफिशल इंटेलिजेंस रिसर्च विंग में काम करेंगे. वह 16 जुलाई से अपना काम शुरू करेंगे. गूगल ने इसके लिए दुनिया भर […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी, बेंगलुरु, (आइआइआइटी-बी) के छात्र आदित्य पालीवाल को गूगल ने 1.2 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है. इंटिग्रेटेड एमटेक के छात्र आदित्य न्यू यॉर्क स्थित गूगल के आॅर्टिफिशल इंटेलिजेंस रिसर्च विंग में काम करेंगे. वह 16 जुलाई से अपना काम शुरू करेंगे. गूगल ने इसके लिए दुनिया भर के छह हजार लोगों में से 50 को चुना है. आदित्य एसीएम इंटनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट 2017-2018 के फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं. यह कंप्यूटर लैंग्वेज कोडिंग की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola