ePaper

विदेश मंत्रालय ने कहा-नाईक के प्रत्यर्पण अनुरोध पर सक्रियता से विचार कर रहा है मलयेशिया

Updated at : 05 Jul 2018 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा-नाईक के प्रत्यर्पण अनुरोध पर सक्रियता से विचार कर रहा है मलयेशिया

नयी दिल्ली : भारत ने गुरुवारको कहा कि विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाईक मलयेशिया से प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर वह सक्रियता से विचार कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने जनवरी में नाईक को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया था. अपने घृणा भाषणों के जरिये युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने गुरुवारको कहा कि विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाईक मलयेशिया से प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध पर वह सक्रियता से विचार कर रहा है.

विदेश मंत्रालय ने जनवरी में नाईक को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया था. अपने घृणा भाषणों के जरिये युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर भड़काने के आरोप में वह भारत में वांछित है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘इस समय हमारे अनुरोध पर मलयेशियाई पक्ष गंभीरता से विचार कर रहा है. हमारा कुआलालंपुर में हमारा उच्चायोग इस संबंध में संबंधित मलयेशियाई अधिकारियों से नियमित संपर्क में है.’ उनसे नाईक के प्रत्यर्पण को लेकर भारत के अनुरोध की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था.

भारत ने मलयेशिया के साथ प्रत्यर्पण संधि कर रखी है. मीडिया में इस तरह की खबरें आयी थीं कि मलेशिया सरकार उसे भारत को प्रत्यर्पित कर रही है. इस खबर के बाद नाईक ने एक बयान में कहा कि जब तक वह ‘अन्यायपूर्ण अभियोजन से सुरक्षित’ महसूस नहीं करता, वह भारत नहीं लौटेगा. नाईक के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकवाद एवं धन शोधन के आरोप की जांच कर रही है. वह जुलाई 2016 में भारत छोड़कर चला गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola