बुराड़ी मामले को लेकर गढ़ी जा रही कहानियां झूठी है: परिवार

Updated at : 04 Jul 2018 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
बुराड़ी मामले को लेकर गढ़ी जा रही कहानियां झूठी है: परिवार

बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गढ़ी जा रही विभिन्न कहानियों को परिवार के सदस्यों ने खारिज करते हुए उन्हें ‘‘ झूठा और आधारहीन ” बताया है. परिवार ने दावा किया कि इस तरह की अनुमानित कहानी में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया केवल ‘‘ […]

विज्ञापन
बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गढ़ी जा रही विभिन्न कहानियों को परिवार के सदस्यों ने खारिज करते हुए उन्हें ‘‘ झूठा और आधारहीन ” बताया है. परिवार ने दावा किया कि इस तरह की अनुमानित कहानी में कोई सच्चाई नहीं है और मीडिया केवल ‘‘ उनकी छवि कलंकित ” करने का प्रयास कर रहा है.
परिवार की बड़ी पुत्रवधू ने एक समाचार चैनल से कहा कि उन्हें ‘‘ काला जादू में शामिल एक धार्मिक परिवार के रूप में दिखाया जा रहा है. ” पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ राजस्थान में रह रही कमलेश ने कहा ,‘‘ यदि वहां कुछ ऐसा होता तो मुझे पता होता क्योंकि मैं उस परिवार की बड़ी बहू हूं. ये सब अफवाहें है. हर कोई सब कुछ को 11 से जोड़ रहा है , 11 पाइप या 11 खिड़की. ये सब झूठ है. ”
उन्होंने कहा ,‘‘ लोग परिवार का समर्थन करने के बजाय इस तरह की अफवाहें फैला रहे है. मैं यहां 11 जून को थी. ” उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 जून को मृत मिली परिवार की एक सदस्य प्रियंका की सगाई में वह शामिल हुई थी और इसके बाद से सब कुछ ठीक था.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola