सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर पर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 11:48 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के विवादित राम मंदिर में पूजा करने का अपना मौलिक अधिकार लागू करने की मांग करने वाली सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से मंगलवार को इनकार कर दिया. कोर्ट ने स्वामी से कहा कि वह याचिका का बाद में उल्लेख करें. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के विवादित राम मंदिर में पूजा करने का अपना मौलिक अधिकार लागू करने की मांग करने वाली सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से मंगलवार को इनकार कर दिया.

कोर्ट ने स्वामी से कहा कि वह याचिका का बाद में उल्लेख करें. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए . एम . खानविलकर और न्यायमूर्ति डी . वाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने विवाद के संबंध में स्वामी की याचिका को तुरंत सूचीबद्ध किये जाने और उसपर सुनवाई के अनुरोध पर विचार करने के बाद कहा कि ‘‘ आप बाद में इसका उल्लेख करें.”

स्वामी ने कहा कि ‘ बाद में ‘ शब्द बहुत ही विस्तृत अर्थ वाला है और वह 15 दिन बाद फिर से इस याचिका को रखेंगे. सुप्रीम कोर्ट स्वामी की ऐसी ही अपील पहले भी अस्वीकृत कर चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola