मोदी से डरने की जरुरत नहीं : कल्बे सादिक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 3:15 PM
मुजफ्फरनगर: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास होने का भरोसा जताते हुए शिया मौलवी कल्बे सादिक ने कहा कि मुस्लिमों को डरने की जरुरत नहीं है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड उपाध्यक्ष सादिक ने कल सहारनपुर जिले के चिलकाना गांव में कहा ‘‘प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी (मोदी) मानसिकता अपने […]
मुजफ्फरनगर: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास होने का भरोसा जताते हुए शिया मौलवी कल्बे सादिक ने कहा कि मुस्लिमों को डरने की जरुरत नहीं है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड उपाध्यक्ष सादिक ने कल सहारनपुर जिले के चिलकाना गांव में कहा ‘‘प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी (मोदी) मानसिकता अपने आप बदल जाएगी.’’शिया मौलवी एक धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए गांव आए हुए थे.
उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा में पीछे होने के कारण मुस्लिमों की आर्थिक दशा खराब है.’’ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उन्होंने जोर देने की अपील की. उन्होंने समुदाय से आधुनिक शिक्षा संस्थान भी खोलने के लिए कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










