मोदी के फैसले का राशिद अल्वी ने किया समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 7:11 AM
नयी दिल्ली:कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित दक्षेस देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शपथ-ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का यह कहते हुए समर्थन किया हैकि समस्याएं सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है. कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अल्वी ने कहा कि आतंकवाद और […]
नयी दिल्ली:कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित दक्षेस देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शपथ-ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का यह कहते हुए समर्थन किया हैकि समस्याएं सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है. कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अल्वी ने कहा कि आतंकवाद और दाऊद इब्राहीम के बाबत मोदी को नवाज शरीफ से सख्ती से बात करनी चाहिए. कहा कि भावी प्रधानमंत्री को काफी चौकस रहने की जरूरत है, क्योंकि भारत की जनता को एक और कारगिल नहीं चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










