बागुन सुम्बरुई का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए शोक की घड़ी, राहुल गांधी ने Tweet कर दी श्रद्धांजलि

Updated at : 23 Jun 2018 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
बागुन सुम्बरुई का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए शोक की घड़ी, राहुल गांधी ने Tweet कर दी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बागुन सुम्बरुई के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को शोक व्यक्त किया. राहुल ने ट्वीट करके इस बुजुर्ग नेता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने बागुन दा को झारखंड की सच्चाई, सादगी और विनम्रता का प्रतीक बताया. कहा कि वह आदिवासी समाज की […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बागुन सुम्बरुई के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को शोक व्यक्त किया. राहुल ने ट्वीट करके इस बुजुर्ग नेता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने बागुन दा को झारखंड की सच्चाई, सादगी और विनम्रता का प्रतीक बताया. कहा कि वह आदिवासी समाज की आवाज थे, गांधीजी के विचारों के सच्चे शिष्यथे बागुन सुम्बरुई.

राहुल ने लिखा है कि उनका निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए शोक की घड़ी है. राहुल ने बागुन सुम्बरुई के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं. पूर्व सांसद बागुन सुम्बरुई का शुक्रवार की शाम जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. वह दो मई से अस्पताल में भर्ती थे. 52 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद उन्होंने शुक्रवार की रात अंतिम सांस ली. शनिवार को चाईबासा स्थित उनके पैतृक गांव भूता में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola