दिल्ली के बुराडी में गैंगवार, तीन की मौत, पांच घायल
नयी दिल्ली : दिल्ली के बुराडी इलाके के संतनगर में दो गैंग के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये. मृतकों में एक महिला एवं दो अन्य लोग है. इस दौरान एक गिरोह ने एक शख्स का अपहरण कर लिया. यह घटना आज सुबह सरे राह […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के बुराडी इलाके के संतनगर में दो गैंग के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये. मृतकों में एक महिला एवं दो अन्य लोग है. इस दौरान एक गिरोह ने एक शख्स का अपहरण कर लिया. यह घटना आज सुबह सरे राह दिन के सवा दस बजे के आसपास घटी. दो अपराधी गिरोह के लोग सड़क पर एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगे. इनमें से एक गोगी गैंग अौर दूसरा टिल्लू गैंग है.
#UPDATE: 3 dead, 5 injured in a gang war between members of Gogi gang and Tillu gang.
— ANI (@ANI) June 18, 2018
दोनों अपराधी गिरोह ने एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की. अपराधी गिरोह के लोग स्कार्पियों व फारच्यूनर गाड़ी पर सवार थे. इस संबंध में अभी और ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










