युद्धविराम खत्म होते ही कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराये चार आतंकी, ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर में युद्धविराम खत्म करने के ऐलानकेअगले ही दिनसोमवार को सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. बांदीपुरा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों के इनकाउंटर में यह सफलता मिली. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई अभी जारी है. उल्लेखनीय है किरमजानका पवित्र महीना खत्महोने के बाद गृहमंत्री […]

विज्ञापन

श्रीनगर : केंद्र द्वारा जम्मू कश्मीर में युद्धविराम खत्म करने के ऐलानकेअगले ही दिनसोमवार को सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया. बांदीपुरा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों के इनकाउंटर में यह सफलता मिली. आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई अभी जारी है. उल्लेखनीय है किरमजानका पवित्र महीना खत्महोने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कल युद्ध विराम समाप्त करने का एलान किया था, जिसका सुरक्षा बलों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था और उनकी ओर से कहा गया था कि वे अब अपने ऑपरेशन को अंजाम देंगे.

रमजान को लेकर केंद्र सरकार ने 17 मई से एक महीने के लिए युद्ध विराम लागू किया था. हालांकि इस युद्ध विराम के में आतंकी घटनाएं बढ़ गयीं और आम नागरिकों व सुरक्षा बलों के मारे जाने की घटनाएं बढ़ गयीं. इस दौरान पत्रकार शुजात बुखारी, सैनिक औरंगजेब सहित 41 लोग मारे गये. इस दौरान आतंकियों ने 50 घटनाओं को अंजाम दिया.

यह खबर भी पढ़ें :

जम्मू कश्मीर : रमजान के दौरान 50 आतंकी घटना में 41 मौतें बनीं युद्ध विराम वापस लेने का कारण?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola