ePaper

पत्रकार शुजात बुखारी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक घर पहुंचीं CM महबूबा मुफ्ती

Updated at : 16 Jun 2018 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार शुजात बुखारी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक घर पहुंचीं CM महबूबा मुफ्ती

क्रीरी (जम्मू कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आतंकी हमले में मारे गये वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी को श्रद्धांजलि देने शनिवार को उनके घर पहुंचीं और उनके परिजनों को सांत्वना दी. आतंकवादियों ने राइजिंग कश्मीर के संपादक बुखारी की गत 14 जून को श्रीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. शोकाकुल लोगों से […]

विज्ञापन

क्रीरी (जम्मू कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आतंकी हमले में मारे गये वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी को श्रद्धांजलि देने शनिवार को उनके घर पहुंचीं और उनके परिजनों को सांत्वना दी. आतंकवादियों ने राइजिंग कश्मीर के संपादक बुखारी की गत 14 जून को श्रीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी.

शोकाकुल लोगों से सहानुभूति जताते हुए महबूबा ने कहा कि हत्या से हर तरफ गुस्सा और दुख है. स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कड़ी निंदा हुई है. उन्होंने कहा कि घटना से पता चलता है कि हिंसा के पीछे का कोई भी तर्क उचित नहीं हो सकता.

मुख्यमंत्री ने राज्य में मीडिया में नयापन लाने में योगदान के लिए भी बुखारी की सराहना की और कहा कि यह ऐतिहासिक तथा युवा पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मंत्री, विधायक, बड़े नेता और समूची घाटी से बहुत से लोग यहां मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola