ePaper

अमित शाह की मुलाकात का कोई असर नहीं, बोले उद्धव ठाकरे- चल रहा है ‘ड्रामा''

Updated at : 08 Jun 2018 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह की मुलाकात का कोई असर नहीं, बोले उद्धव ठाकरे- चल रहा है ‘ड्रामा''

मुम्बई : नाराज सहयोगी पार्टी शिवसेना को मनाने के प्रयास के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह ‘‘ सब ड्रामा ” है. मुम्बई के पास पालघर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित […]

विज्ञापन

मुम्बई : नाराज सहयोगी पार्टी शिवसेना को मनाने के प्रयास के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह ‘‘ सब ड्रामा ” है.

मुम्बई के पास पालघर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बुधवार को की बैठक की ओर इशारा करते हुए कहा , ‘‘ अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है.”

उल्लेखनीय है कि पालघर लोकसभा सीट के लिए हाल में हुए उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से हार गया था. ठाकरे ने दावा किया कि हार का सामना करने वाले शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वानगा ने भाजपा को ‘‘ डरा ” दिया.

आपको बता दें कि भाजपा सूत्रों ने शाह-ठाकरे बैठक को ‘‘ सकारात्मक ” बताया था और दावा किया था कि दोनों सहयोगी दलों के बीच तनाव कम हुआ है. लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने इन अटकलों को खारिज करने का प्रयास किया कि इस बातचीत से दोनों दलों के बीच अगले लोकसभा चुनाव में गठबंधन बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola