मध्य प्रदेश में हार्दिक पटेल की कार पर फेंके गये अंडे, चप्पल और पत्थर

Updated:
विज्ञापन

जबलपुर : किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार को यहां कथित रूप से दो स्थानों पर अंडे, चप्पल एवं पत्थर फेंके. इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हार्दिक यहां किसान क्रांति सेना द्वारा आयोजित एक […]

विज्ञापन

जबलपुर : किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार को यहां कथित रूप से दो स्थानों पर अंडे, चप्पल एवं पत्थर फेंके. इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हार्दिक यहां किसान क्रांति सेना द्वारा आयोजित एक सभा में भाग लेने आये थे.

इसे भी पढ़ें : हार्दिक पटेल पहले भी हुए हैं सीडी कांड के शिकार, पाटीदार नेता के समर्थन में कूदी कांग्रेस

हार्दिक के साथ कार में उपस्थित कांग्रेस नेता संजय यादव ने बताया कि जब हम पनागर में आयोजित सभा में शिरकत करने जा रहे थे, तभी रानीताल इलाके स्थित भाजपा कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल में आये अज्ञात युवकों ने हमारी कार पर साइड से अंडे व चप्पल फेंकीं. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान युवक रिवॉल्वर भी लहरा रहे थे.

यादव ने आरोप लगाया कि हार्दिक की कार पर यहां आधारताल इलाके में भी अंडे एवं पत्थर फेंके गये, लेकिन अब तक इन मामलों में पुलिस थाने में शिकायत नहीं की गयी है. हालांकि, इससे किसी को कोई चोट नहीं आयी है. इसी बीच, हार्दिक ने इन हमलों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है.

https://twitter.com/HardikPatel_/status/1004631901959671808?ref_src=twsrc%5Etfw

हार्दिक ने ट्विटर पर इस हमले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया. वहीं, जबलपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक बीएस चौहान और पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छह-सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola