ePaper

बीमार होने की वजह से लता मंगेशकर से नहीं मिल पाये अमित शाह

Updated at : 06 Jun 2018 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बीमार होने की वजह से लता मंगेशकर से नहीं मिल पाये अमित शाह

मुंबई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को सुरों की मलिका लता मंगेशकर से होने वाली मुलाकात गायिका के बीमार होने के कारण टल गयी. भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के लिए उनसे मुलाकात करने वाले थे. भारत रत्न से सम्मानित गायिका ने ट्वीट करते हुए बताया कि भोजन की विषाक्तता […]

विज्ञापन

मुंबई : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बुधवार को सुरों की मलिका लता मंगेशकर से होने वाली मुलाकात गायिका के बीमार होने के कारण टल गयी. भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के लिए उनसे मुलाकात करने वाले थे. भारत रत्न से सम्मानित गायिका ने ट्वीट करते हुए बताया कि भोजन की विषाक्तता के कारण वह शाह से मुलाकात नहीं कर पायीं और उन्होंने उनसे फोन पर बातचीत की.

इसे भी पढ़ेंः अमित शाह ने की माधुरी दीक्षित से मुलाकात, लता, टाटा आैर शिवसेना से भी करेंगे मुलाकात

इसके साथ ही, उन्होंने उनकी (शाह की) अगली मुंबई यात्रा के दौरान उनसे मिलने का निवेदन भी किया. लता ने लिखा कि आज भाजपा अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी से मेरी मुलाकात होने वाली थी, परंतु मुझे ‘फूड पॉइजनिंग’ होने की वजह से मैंने उनसे टेलीफोन पर बात कर मिलने में असमर्थता व्यक्त की और अगली बार जब वह मुंबई आयेंगे, तब उनसे मिलने का निवेदन किया.

‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत शाह ने बुधवार को अदाकारा माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से अवगत कराया. इस अभियान के तहत 4000 भाजपा पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मशहूर एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे, ताकि वे एनडीए सरकार द्वारा वर्ष 2014 से अभी तक जारी की गयी योजनाओं एवं नीतियों का प्रचार कर सकें. इस अभियान के तहत शाह स्वयं 50 लोगों से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola