कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार आज, पहली बार यूपी के बाहर किसी राज्य में बसपा विधायक बनेंगे मंत्री

नयी दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) की गठबंधन सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले राहुल गांधी बुधवार सुबह अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं और उनके विभागों से संबंधित सूची को मंजूरी देंगे. राहुल के साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य […]
नयी दिल्ली : कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) की गठबंधन सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले राहुल गांधी बुधवार सुबह अपनी पार्टी के कोटे से मंत्री बनने वाले नेताओं और उनके विभागों से संबंधित सूची को मंजूरी देंगे. राहुल के साथ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कर्नाटक में सम्भावित मंत्रियों के नामों एवं विभागों पर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मंगलवार को चर्चा हुई. बुधवार सुबह वह इस पर अंतिम सहमति देंगे.
इस मंत्रिमंडल विस्तार में 20 से अधिक मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और बुधवार को पार्टी के कोटे से शपथ लेने वाले नेताओं और उनको दिये जाने वाले विभागों की सूची प्रदान की.
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी के राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल, उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर, कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार और दिनेश गुंडुराव ने मंगलवार शाम गांधी से मुलाकात की. सूत्रों का कहना है कि एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान बुधवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गयी. दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते के अनुसार कांग्रेस कोटे से 22 और जद (एस) कोटे से मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री होंगे.
सूत्रों का कहना है कि बुधवार को कांग्रेस कोटे से करीब 12 और जद(एस) कोटे से आठ मंत्री शामिल किये जा सकते हैं. जद (एस) महासचिव कुंवर दानिश अली ने बताया, ‘ बसपा के एकमात्र विधायक एन महेश भी बुधवार को शपथ लेंगे. हम गठबंधन धर्म का पालन करते हुए अपने कोटे से बसपा विधायक को मंत्रिमंडल में जगह दे रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि बुधवार के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




