पाकिस्तान की जेल में मिला राजस्थान के बूंदी से गायब आदमी, जानिये कैसे चला पता...?

Updated at : 05 Jun 2018 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मिला राजस्थान के बूंदी से गायब आदमी, जानिये कैसे चला पता...?

जयपुर : राजस्थान के बूंदी जिले में अपने घर से पांच साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति पाकिस्तान की एक जेल में मिला. राजस्थान में पिछले एक पखवाड़े में इस तरह की यह दूसरी घटना है. पिछले महीने भी 36 साल से लापता जयपुर का एक व्यक्ति पाकिस्तान की जेल में बंद मिला था. नये […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के बूंदी जिले में अपने घर से पांच साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति पाकिस्तान की एक जेल में मिला. राजस्थान में पिछले एक पखवाड़े में इस तरह की यह दूसरी घटना है. पिछले महीने भी 36 साल से लापता जयपुर का एक व्यक्ति पाकिस्तान की जेल में बंद मिला था. नये मामले में अधिकारियों को यह पता नहीं चला है कि रामपुरिया गांव से जुगराज भील (अब 25 वर्ष) भटकता हुआ पाकिस्तान कैसे पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 457 भारतीय कैदी, 146 को रिहा करेगा पाकिस्‍तान

बूंदी जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि हमसे जुगराज भील की राष्ट्रीयता के संबंध में सूचना मांगी गयी थी. उन्होंने बताया कि युवक पाकिस्तान की जेल में बंद है. हम डाबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ने वाले रामपुरिया गांव में उसके परिवार के सदस्यों से मिले. पुलिस ने बताया कि जुगराज के 60 वर्षीय पिता भैंरो भील ने उसकी पहचान की है.

यादव ने बताया कि जुगराज के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वह पाकिस्तान कैसे चला गया. उन्होंने बताया कि पिछले महीने जुगराज भील के बारे में प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सूचना मांगी गयी थी.

उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े पहले एक अन्य मामले में 68 वर्षीय गजानंद शर्मा के पाकिस्तान की जेल में बंद होने का पता चला था. वह 36 साल पहले जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अपने घर से लापता हो गया था. पुलिस जांच में उसकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हुई और उसके परिवार का पता लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola