बस खड्डे में गिरी, नौ लोगों की मौत, 21 घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एजल : मिजोरम के लुंग्लेई जिले के पांजॉल गांव में एक बस के आज सुबह खड्डे में गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं . पुलिस ने बताया कि एक निजी बस एजल से दक्षिणी मिजोरम के सिआहा […]
विज्ञापन
एजल : मिजोरम के लुंग्लेई जिले के पांजॉल गांव में एक बस के आज सुबह खड्डे में गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए. मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं . पुलिस ने बताया कि एक निजी बस एजल से दक्षिणी मिजोरम के सिआहा जिले की ओर जा रही थी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 54 पर बस फिसल कर 500 मीटर नीचे खड्ड में गिर गई.
उन्होंने बताया कि बस हेल्पर चला रहा था क्योंकि ड्राइवर उस समय सो रहा था. पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सेरछिप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी घायलों का पांजॉल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हाहथियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि ज्यादातर पीड़ित सिआहा जिले के हैं. उन्होंने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










