केरल की तीन राज्यसभा सीटों के लिये चुनाव 21 जून को

नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की खाली हो रही तीन सीटों पर चुनाव 21 जून को कराने का फैसला किया है. आयोग की ओर से आज जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीनों सीटें आगामी एक जुलाई को खाली हो रही हैं. राज्यसभा के उपसभापति पी. जे. कुरियन के अलावा जॉय अब्राहम […]
नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने केरल से राज्यसभा की खाली हो रही तीन सीटों पर चुनाव 21 जून को कराने का फैसला किया है. आयोग की ओर से आज जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक तीनों सीटें आगामी एक जुलाई को खाली हो रही हैं. राज्यसभा के उपसभापति पी. जे. कुरियन के अलावा जॉय अब्राहम और सीपी नारायणन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है . उच्च सदन में कुरियन कांग्रेस सदस्य के रूप में जबकि अब्राहम केरल कांग्रेस (एम) और नारायणन माकपा सदस्य के रूप में केरल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




