ePaper

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस जोसेफ की शीर्ष अदालत में पदोन्नति पर फैसला टाला

Updated at : 17 May 2018 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस जोसेफ की शीर्ष अदालत में पदोन्नति पर फैसला टाला

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कल एकबार फिर शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ के नाम की सिफारिश करने पर अपना फैसला टाल दिया. न्यायमूर्ति जोसफ की पदोन्नति के लिए उनके नाम की सिफारिश कॉलेजियम द्वारा पहले की जा चुकी है लेकिन केंद्र ने उनका […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कल एकबार फिर शीर्ष अदालत में पदोन्नति के लिए उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ के नाम की सिफारिश करने पर अपना फैसला टाल दिया. न्यायमूर्ति जोसफ की पदोन्नति के लिए उनके नाम की सिफारिश कॉलेजियम द्वारा पहले की जा चुकी है लेकिन केंद्र ने उनका नाम वापस कॉलेजियम के पास भेज दिया था. शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र को कब सिफारिश भेजी जायेगी इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है.

कॉलेजियम ने एक घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श किया. कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और चार सर्वाधिक वरिष्ठ न्यायाधीश–न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ शामिल हैं. बैठक के नतीजे के आधिकारिक विवरण की प्रतीक्षा है.

पांच दिन में कॉलेजियम की यह दूसरी बैठक है. कॉलेजियम ने अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रामचंद्र सिंह झाला को राजस्थान हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश बनाने के लिए उनके नाम की सिफारिश की है. ग्यारह मई को अंतिम बैठक में कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति जोसफ को शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनाने के लिए उनके नाम की सिफारिश दोहराने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जतायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola