ePaper

मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पीएम मोदी की भाषाशैली पर जतायी आपत्ति

Updated at : 14 May 2018 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, पीएम मोदी की भाषाशैली पर जतायी आपत्ति

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने लिखा है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कांग्रेस पार्टियों के नेताओं पर जिस तरह के अनचाहे, धमकाने वाले और डरावनी भाषा का प्रयोग करते हैं, वह गलत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने लिखा है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कांग्रेस पार्टियों के नेताओं पर जिस तरह के अनचाहे, धमकाने वाले और डरावनी भाषा का प्रयोग करते हैं, वह गलत है और उन्हें बोलते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए.

मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री की भाषा पर आपत्ति जताते हुए पत्र में लिखा है कि वे प्रधानमंत्री हैं और इस तरह की भाषा का प्रयोग उन्हें शोभा नहीं देता है. मनमोहन सिंह ने इस पत्र में और क्या लिखा है इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है, पत्र भी अभी मीडिया को उपलब्ध नहीं हो पाया है.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकसर अपने भाषणों में कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला बोलते हैं और चुनावी भाषणों में कई बार व्यक्तिगत हमले भी करते हैं, जिसपर कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने भी अपनी असहमति जताते हुए पत्रकार से पूछा था कि क्या आपको उनका व्यक्तिगत हमला करना पसंद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola