बिहार और Delhi-NCR समेत कई राज्यों में अभी नहीं टला है आंधी-तूफान का खतरा, VIDEO में देखें राजस्थान का हाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2018 7:32 PM
नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के कई राज्यों में अभी आंधी-तूफान और बारिश का खतरा नहीं टला है. दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गयी है. हाल ही में, हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी भी हुई है. मौसम विभाग […]
नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के कई राज्यों में अभी आंधी-तूफान और बारिश का खतरा नहीं टला है. दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गयी है. हाल ही में, हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी भी हुई है. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल आंधी-तूफान से प्रभावित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : Alert : यूपी-बिहार में कहर बरपाने फिर से आ रहा भयंकर तूफान
मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में सोमवार को भी गर्मी अधिक रहने की आशंका जतायी है, लेकिन उत्तर भारत के लगभग सभी इलाकों में तापमान की गिरावट के मद्देनजर गर्मी का असर कम रहने की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के तमाम इलाकों में आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहने के बावजूद राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, भीतरी महाराष्ट्र के सभी इलाकों और तेलंगाना, रायलसीमा तथा भीतरी उड़ीसा के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया है.
#WATCH Massive sandstorm hits Bikaner's Khajuwala, in Rajasthan pic.twitter.com/YZV4X3GyTl
— ANI (@ANI) May 7, 2018
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर आंधी की संभावना है. राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गयी है, जबकि छह पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका है.
महाराष्ट्र के विदर्भ में कुछ इलाकों में लू की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी जारी की है. हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश दिये.
मौसम विभाग की ओर से कई प्रदेशों में भारी बारिश और भयंकर आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी करने के बाद सोमवार को दिल्ली यातायात पुलिस ने भी रोजाना कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों से इस बाबत एहतियात बरतने को कहा है.
इस बीच, परामर्श यह भी जारी किया गया है कि आंधी या बारिश होने की स्थिति में जो लोग अपने वाहन सड़क पर रोक देते हैं, उन्हें सलाह दी गयी है कि वह टिन वाली छतों, पेड़ों या बिजली की तारों के नीचे न खड़े हों. मुसाफिरों से कहा गया है कि वह कंक्रीट ढांचों के नीचे ही पनाह लें. चालकों को गाड़ी चलाते वक्त डिपर और पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. परामर्श में कहा गया है कि मुसाफिर मौसम संबंधी खबरों की जानकारी रखें और उस हिसाब से यात्रा की योजना बनायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










