ePaper

हरियाणा : 19 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, 17 साल की लड़की ने दुष्कर्म के बाद किया ‘ सुसाइड’

Updated at : 03 May 2018 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा : 19 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, 17 साल की लड़की ने दुष्कर्म के बाद किया ‘ सुसाइड’

गुरूग्राम : गुरुग्राम-सोहना रोड पर एक 19 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अॅाटो ड्राइवर और चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.घटना के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी […]

विज्ञापन

गुरूग्राम : गुरुग्राम-सोहना रोड पर एक 19 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अॅाटो ड्राइवर और चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है.घटना के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है ना ही आरोपियों की पहचान नहीं हो पायी है.

वहीं दूसरी ओर नूह जिले से यह खबर आ रही है कि एक 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली. उसके साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया था. डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. हरियाणा सहित देश के दूसरे प्रदेशों से भी गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola