पांव में सूजन की वजह से पवार को 15 दिन सफर नहीं करने की सलाह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2018 4:15 PM

विज्ञापन

मुंबई :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( राकांपा ) प्रमुख शरद पवार को पांव में सूजन की वजह से चिकित्सकों ने अगले 15 दिनों तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. उनकी पार्टी ने आज यह जानकारी दी. प्रदेश राकांपा के एक नेता ने कहा , ‘‘ पवार साहब के पैर में सूजन है और चिकित्सकों […]

विज्ञापन
मुंबई :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( राकांपा ) प्रमुख शरद पवार को पांव में सूजन की वजह से चिकित्सकों ने अगले 15 दिनों तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. उनकी पार्टी ने आज यह जानकारी दी. प्रदेश राकांपा के एक नेता ने कहा , ‘‘ पवार साहब के पैर में सूजन है और चिकित्सकों ने एक पखवाड़े तक उन्हें यात्रा से बचने की सलाह दी है. ”
उन्होंने कहा , हालांकि चिकित्सकों की सलाह के बावजूद 77 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री के अगले आठ दिनों में पूर्व निर्धारित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की उम्मीद है. पहला कार्यक्रम आगामी चार मई को पुणे स्थित वसंतदादा शर्करा संस्थान में है तो दूसरा कार्यक्रम आठ मई को पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में रायत शिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय बैठक है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola