...और अब ‘ठुल्ला'' वाले बयान पर केजरीवाल को मांगनी पड़ सकती है माफी

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि जब वह वित्त मंत्री अरुण जेटली जैसे अन्य लोगों से माफी मांग रहे हैं तो पुलिसकर्मियों के लिए ‘ ठुल्ला ‘ शब्द इस्तेमाल करने के लिए एक कांस्टेबल से क्षमा क्यों नहीं मांग सकते. न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि […]
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि जब वह वित्त मंत्री अरुण जेटली जैसे अन्य लोगों से माफी मांग रहे हैं तो पुलिसकर्मियों के लिए ‘ ठुल्ला ‘ शब्द इस्तेमाल करने के लिए एक कांस्टेबल से क्षमा क्यों नहीं मांग सकते.
न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि अगर केजरीवाल अपने बयानों के लिए अन्य सभी से माफी मांग रहे हैं तो वह पुलिस अधिकारियों के साथ ऐसा करके मामले का हल क्यों नहीं निकाल सकते. केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह इस पर मुख्यमंत्री से निर्देश प्राप्त करेंगे , जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




