दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Updated at : 13 Apr 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली की है. यहां स्थित कोहाट एन्क्लेव में चार मंजिली इमारत की पार्किंग में आग लगने से दम घुटने के कारण सभी की मौत हुई. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. घटना उत्तर पश्चिम दिल्ली की है. यहां स्थित कोहाट एन्क्लेव में चार मंजिली इमारत की पार्किंग में आग लगने से दम घुटने के कारण सभी की मौत हुई. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि तड़के 2:48 बजे पार्किंग में आग लगने के बारे में सूचना मिली थी और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. आग पर सुबह करीब चार बजे तक काबू पा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे और जब उन्होंने सीढ़ियों से धुआं निकलता देखा, तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन दम घुटने से उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola