पीयूष गोयल के परिवार पर ट्वीट कर फंसे राहुल गांधी, शिरडी न्यास बोर्डने कहा-माफी मांगें

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गये हैं. उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल के परिवार के शिरडी इंडस्ट्रीज में कारोबारी संबंधों को लेकर ट्वीट किया था. शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर का प्रबंधन करनेवाले न्यास ने इस मुद्दे पर दुनियाभर के साईं भक्तों का अपमान करने को लेकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गये हैं. उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल के परिवार के शिरडी इंडस्ट्रीज में कारोबारी संबंधों को लेकर ट्वीट किया था. शिरडी स्थित साईंबाबा मंदिर का प्रबंधन करनेवाले न्यास ने इस मुद्दे पर दुनियाभर के साईं भक्तों का अपमान करने को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है.

कांग्रेस पार्टी ने इसके बाद कहा कि वह साईं बाबा और उनके भक्तों का सम्मान करती है. इसके साथ ही पार्टी ने कहा, साईं बाबा संस्थान न्यास सेबी से यह सुनिश्चित करने को कहे कि कोई कंपनी अपने फायदे के लिए शिरडी नाम का दुरुपयोग नहीं कर सके. गांधी ने ट्वीट किया था, ‘मित्रों, शिरडी के चमत्कारों की कोई सीमा नहीं है. उन्होंने इस ट्विट के साथ एक खबर का लिंक भी साझा किया था जिसमें पीयूष गोयल और उनकी पत्नी सीमा के बढ़ते निवेश का दावा किया गया है. उन्होंने अपने ट्वीट में पियूष घोटाला रिटर्न्स हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था. साईं बाबा न्यास के चेयरमैन सुरेश हवारे ने गांधी के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस टिप्पणी से साईं बाबा के भक्त आहत हुए हैं. हवारे ने ट्वीट में कहा, ‘राहुलजी, यह दुखद है कि शिरडी का नाम राजनीतिक दलदल में खींचा जा रहा है. देश के भीतर तथा विश्व के अन्य हिस्सों के साईंभक्त इससे काफी आहत हुए हैं. आपको इस अपमान के लिए साईं भक्तों से माफी मांगनी चाहिए.’

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के संवाद प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी शिरडी न्यास, साईं बाबा तथा सभी संतों का आदर करते हैं. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से पीयूष गोयल से जुड़ी कंपनी का नाम शिरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड है. मैं चाहूंगा कि शिरडी न्यास अब ऐसे लोगों को शिरडी नाम के इस्तेमाल से रोकेगा जो इतने पवित्र नाम को लोगों का पैसा हड़प खराब करते हैं.’ सुरजेवाला ने कहा कि वह जिक्र शिरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में था न कि शिरडी न्यास या साईं बाबा का. उन्होंने कहा, ‘हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते और न ही ऐसा सोच सकते हैं. मुझे लगता है कि यह सवाल पीयूष गोयल और उनके दोस्तों से पूछा जाना चाहिए जो लोगों का पैसा हड़प इतने पवित्र नाम को खराब कर रहे हैं.

सुरजेवाला ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि शिरडी न्यास इस मुद्दे को सेबी तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री के समक्ष उठायेगा और उनसे सभी सार्वजनिक एवं निजी कंपनियों के नाम से शिरडी नाम हटाने को कहेगा ताकि वे इसका दुरुपयोग नहीं कर सकें.’ उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई, यदि शिरडी न्यास ने शिरडी नाम के दुरुपयोग को लेकर मामला दर्ज कराया तो हम उनके साथ खड़े होंगे. उन्होंने इस मामले में हितों के टकराव का आरोप मढ़ते हुए कहा कि गोयल का अब भी मंत्री पद पर बने रहना असहनीय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola