ePaper

सिंगापुर में राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, हिंदुस्तान में खतरनाक राजनीति जड़ें जमा रही है

Updated at : 08 Mar 2018 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर में राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, हिंदुस्तान में खतरनाक राजनीति जड़ें जमा रही है

सिंगापुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सिंगापुर के दौरे पर हैं. वे वहां ली क्वान यू स्कूल में लोगों को पब्लिक पॉलिसी पर संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि हम आरंभ से ही भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेलड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति […]

विज्ञापन

सिंगापुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सिंगापुर के दौरे पर हैं. वे वहां ली क्वान यू स्कूल में लोगों को पब्लिक पॉलिसी पर संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि हम आरंभ से ही भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेलड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति का बहुत घातक स्वरूप इन दिनों हिंदुस्तान में अपनी जड़ें जमा रहा है. हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं और अगले चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी को हरा देंगे.

उन्होंने कहा कि 2014 में जब मैं जम्मू कश्मीर गया तो मैंने खुद को दु:खी पाया. मैंने देखा कि एक गलत राजनीतिक निर्णय, नीति निर्माण वर्षों और वर्षों तक प्रभावित कर सकता है. उन्होंने कहा कि भारत की सफलता भारतीय लोगों की वजह से है, लेकिन कांग्रेस पार्टी का इस सफलता में हिस्सा नहीं है. इसको सोचने के लिए नयी किताब लिखनी होगी.

कांग्रेसअध्यक्ष ने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में मैंने उन लोगों से भी प्यार करना सीखा है जो मुझे नापसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं किसी के प्रति कभी कटुता अनुभव नहीं करता हूं, यहां तक की उन लोगों के प्रति भी जो मेरा विरोध करते हैं.

कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधने अपने संबोधन में कहा किभारत की सफलता भारतीय लोगों की वजह से हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी का इस सफलता में हिस्सा नहीं है, इसको सोचने के लिए एक किताब लिखनी होगी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों के साथ जुड़ते हैं, आप लोगों को साथ लाते हैं, आप लोगों के साथ काम करते हैं, आप लोगों पर भरोसा करते हैं यह काम करता है. मैंने खुद के लिए इसे महसूस किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola