ePaper

SSC पेपर लीक: आंदोलन कर रहे छात्रों को ऐसे किया जा रहा है परेशान, टॉयलेट में लटका ताला

Updated at : 04 Mar 2018 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
SSC पेपर लीक: आंदोलन कर रहे छात्रों को ऐसे किया जा रहा है परेशान, टॉयलेट में लटका ताला

नयी दिल्ली : पेपर लीक के विरोध में एसएससी आयोग के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन रविवार को छठे दिन भी जारी है. छात्र सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित एसएससी बिल्डिंग के बाहर धरने पर बैठें हैं. छात्र पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच आज इन छात्रों से मिलने मशहूर समाजसेवी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेपर लीक के विरोध में एसएससी आयोग के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन रविवार को छठे दिन भी जारी है. छात्र सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित एसएससी बिल्डिंग के बाहर धरने पर बैठें हैं. छात्र पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इसी बीच आज इन छात्रों से मिलने मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे भी पहुंचे.

इस खबर के इतर, आंदोलनकारी छात्रों ने परेशानी मीडिया के साथ शेयर की. एक आंदोलनकारी छात्र ने कहा कि हमें परेशान करने के लिए यहां आसपास मौजूद सभी टॉयलेट में ताला लगा दिया गया है. यहां हजारों छात्र आंदोलन कर रहे हैं. टॉयलेट बंद होने के कारण हमें परेशानी हो रही है. इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी #SSCToiletClosed ट्रेंड कर रहा है जिसपर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जया सिंह ने लिखा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में टॉयलेट बनाने की बात करती है लेकिन यहां जानबूझ कर टॉयलेट को बंद कर दिया गया है. महिलाओं के बारे में सोचो… दीपक कुमार लिखते हैं कि ऐसा करके हमारे मौलिक अधिकार का हनन किया जा रहा है… सुमित शर्मा लिखते हैं कि दिल्ली पुलिस ने आंदोलन स्थल के आसपास के टॉयलेट को बंद कर दिया है. हमारे भाई-बहन को प्रताडित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola