ePaper

संसद के बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण पांच मार्च से

Updated at : 09 Feb 2018 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
संसद के बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण पांच मार्च से

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 29 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया. बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च को शुरू होगा. बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई. इसके बाद एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 29 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र का पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया. बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च को शुरू होगा.

बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई. इसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया. इसके बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा का जवाब दिया. बाद में दोनों सदनों में आम बजट पर चर्चा हुई. इसका वित्त मंत्री जेटली ने पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में जवाब दिया. इसके साथ ही बजट पारित करने का पहला चरण पूरा हो गया.

सत्र के दौरान तेदेपा, कांग्रेस तथा आंध्र प्रदेश के कुछ अन्य सदस्यों ने राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज की मांग पर हंगामा किया जिस कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई. बजट सत्र के दो चरणों के बीच में करीब एक माह के अंतराल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित बजटीय प्रावधानों पर संसदीय समितियां चर्चा करेंगी. बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च को शुरू होगा और यह छह अप्रैल तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola