कांग्रेस ने नगालैंड चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Updated at : 07 Feb 2018 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने नगालैंड चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नयी दिल्ली : नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ अन्य पार्टियों के साथ संयुक्त निर्णय लिये जाने के लगभग एक सप्ताह बाद कांग्रेस ने चुनाव के लिए आज 23 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी की. कांग्रेस की सूची 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के ठीक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ अन्य पार्टियों के साथ संयुक्त निर्णय लिये जाने के लगभग एक सप्ताह बाद कांग्रेस ने चुनाव के लिए आज 23 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी की. कांग्रेस की सूची 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के ठीक एक दिन पहले आई है. इन उम्मीदवारों में से 22 अनुसूचित जाति (एसटी) समुदाय से है.

कांग्रेस के अलावा चुनाव लड़ने के खिलाफ एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य दलों में भाजपा, नगा पीपुल्स फ्रंट, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी, नगालैंड कांग्रेस, यूनाइटेड नगालैंड डेमोक्रेटिक पार्टी, आम आदमी पार्टी, नेशनल कांग्रेस पार्टी, लोक जन पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल थीं. हालांकि, गत शनिवार को भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी किये जाने के बाद चुनाव को लेकर अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola