फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा, IMD का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Mar 2026 9:59 PM

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है बारिश, फोटो- पीटीआई

Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम बदला हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और बारिश का दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि इस पूरे सप्तार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आया है. उत्तर भारत में बारिश और तेज हवा के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

Rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक पहला पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को और दूसरा 28-29 मार्च को उत्तर भारत को प्रभावित करेगा.

Rain alert

27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है.

Rain and snowfall alert

28 से 31 मार्च तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

Rain alert

पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना है.

Rain alert

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 27-29 मार्च में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश, जबकि 28 मार्च को नागालैंड में भारी बारिश की संभावना है.

Rain alert

26 से 29 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Rain alert

26 से 29 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. सकती हैं.

Rain alert

तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिन तक हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है.

Rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola