ePaper

हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन

Updated at : 04 Feb 2018 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन

नोएडा : उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का शनिवार को नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया. वह सांस संबंधी तकलीफ का सामना कर रहे थे. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय नेता तकरीबन एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. वह कैराना सीट से निर्वाचित हुए थे.उनकी पांच […]

विज्ञापन

नोएडा : उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का शनिवार को नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया. वह सांस संबंधी तकलीफ का सामना कर रहे थे. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय नेता तकरीबन एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. वह कैराना सीट से निर्वाचित हुए थे.उनकी पांच बेटियां है.

सिंह उत्तर प्रदेश से सात बार विधायक रहे और 2014 के चुनावों में लोकसभा में प्रवेश से पहले राज्य में मंत्री थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘‘सांसद और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री हुकुम सिंह जी के निधन से दुखी हूं. उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की और किसानों के कल्याण के लिए काम किया. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है.”

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सिंह के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता के निधन पर शोक प्रकट किया है. एक ट्वीट में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री विजय गोयल ने सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भाजपा के लिए यह बड़ा नुकसान है.

पिछले साल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के कुछ हिस्से और पड़ोस से हिंदुओं के कथित पलायन का मुद्दा उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola