नहीं आयेगा नारंगी पासपोर्ट सरकार ने फैसला लिया वापस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2018 11:49 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पासपोर्ट का रंग बदलने को लेकर विदेश मंत्रालय के फैसले का विरोध हुआ. अब इस फैसले से सरकार ने अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं. 13 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने नारंगी रंग का पासपोर्ट लाने का एलान किया था. 30 तारीख ( मंगलवार) को सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पासपोर्ट का रंग बदलने को लेकर विदेश मंत्रालय के फैसले का विरोध हुआ. अब इस फैसले से सरकार ने अपने हाथ पीछे खींच लिये हैं. 13 जनवरी को विदेश मंत्रालय ने नारंगी रंग का पासपोर्ट लाने का एलान किया था. 30 तारीख ( मंगलवार) को सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले लिया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के इस फैसले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया यह फैसला सत्तारूढ़ पार्टी की ‘भेदभावपूर्ण मानसिकता’ को दिखाता है. उन्होंने कहा कि यह कदम दिखाता है कि सरकार भारतीय प्रवासी कामगारों से दूसरे दर्जे के नागरिक के जैसा व्यवहार करती है. यह कदम भाजपा की भेदभावपूर्ण मानसिकता को दिखाता है.

सरकार ने अनपढ़ लोगों के लिए नारंगी रंग का पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की थी यह फैसला उन लोगों के लिए था, जो नन मैट्रिक हैं या जिनके पास शैक्षणिक योग्यता का कोई प्रमाणपत्र नहीं है. विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी थी और मार्च तक इस रंग के पासपोर्ट के आने को लेकर काम शुरू हो गया था.

मौजूदा समय में देश में तीन रंग के पासपोर्ट जारी होते हैं. पहला मैरून (गहरा भूरा) रंग का पासपोर्ट होता है, जो राजनयिक पदों या बड़ेे संवैधानिक पदों मसलन- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज, मुख्यमंत्री व अधिकारियों में संयुक्त सचिव के पद पर आसीन लोगों को जारी किया जाता है. दूसरा सफेद रंग का पासपोर्ट होता है, जो सरकारी डेलिगेट व सरकारी अधिकारी जो संयुक्त सचिव के पद से नीचे हैं, उनके लिए जारी किया जाता है. वहीं तीसरा ब्लू रंग का पासपोर्ट होता है, जो आम भारतीय नागरिकाें को जारी किया जाता है. अब सरकार के नये फैसले के बाद पुरानी नीति जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola