शीला दीक्षित के बेटे ने प्रधानमंत्री को बताया विदेशी कंपनियों का एजेंट

नयी दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी कंपनियों का एजेंट बताया है. प्रधानमंत्री के दावोस स्थित विश्व आर्थिक मंच (WEF) सम्मेलन में दिये गये भाषण पर दीक्षित ने उन्हें आड़े हाथों लिया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘आप विदेशी कंपनियों के […]
नयी दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी कंपनियों का एजेंट बताया है. प्रधानमंत्री के दावोस स्थित विश्व आर्थिक मंच (WEF) सम्मेलन में दिये गये भाषण पर दीक्षित ने उन्हें आड़े हाथों लिया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘आप विदेशी कंपनियों के एजेंट बन गये हैं.’
दिल्ली से लोकसभा सदस्य रह चुके संदीप ने यह भी आरोप लगाया कि ‘मोदी विदेशी कंपनियों के नये वायसराय हैं.’ दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने कहा, ‘जिस तरह से आप पूंजीपतियों के समक्ष देश को बेच रहे हैं, इससे आप विदेशी कंपनियों के एजेंट बन गये हैं. उन्होंने कहा कि दावोस और कुछ नहीं, बड़े उद्योगपतियों का एक क्लब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




