पद्मावत : गुरुग्राम में स्कूल बस पर हमला, केजरीवाल बोले - जाति-धर्म के नाम पर देश तोड़ने की हो रही कोशिश
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म पद्मावत की रिलीज के विरोध में गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक स्कूली बस पर किये गये हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने ‘मुस्लिमों को मारा और दलितों को जलाया’ वे अब ‘हमारे घरों में अतिक्रमण कर रही हैं और […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म पद्मावत की रिलीज के विरोध में गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक स्कूली बस पर किये गये हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि जिन ताकतों ने ‘मुस्लिमों को मारा और दलितों को जलाया’ वे अब ‘हमारे घरों में अतिक्रमण कर रही हैं और हमारे बच्चों के पीछे हैं.’
केजरीवाल ने कहा कि ‘बांटने वाली ताकतों’ के खिलाफ बोलना जरूरी हो गया है. जब मुस्लिमों को निशाना बनाया, दलितों को निशाना बनाया गया तब चुप रहे, लेकिन अब बच्चों को निशाना बनाया गया है, अब उस तरह से चुप नहीं रह सकते. उन्होंने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं. हम अब चुप नहीं रह सकते. उन्होंने मुस्लिमों को मारा, दलितों को जलाया, उन्हें पीटा.
इसे भी पढ़ें…Breaking News : रिलीज से पहले ही रांची में दिखायी गयी ‘पद्मावत’
इसे भी पढ़ें…रांची के आईलेक्स सिनेमा में पद्मावत का पहला शो रद्द, बिहार बंद का आह्वान, जगह-जगह सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










