मोदी नवोन्मेष के माध्यम से भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए प्रयासरत : नेतन्याहू

Updated at : 17 Jan 2018 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी नवोन्मेष के माध्यम से भारत को वैश्विक शक्ति बनाने के लिए प्रयासरत : नेतन्याहू

देव धोलेरा : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी नवोन्मेष के माध्यम से भारत को बदल रहे हैं और इसे वैश्विक शक्ति बनाने का प्रयास कर रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ‘हर क्षेत्र में’ भारत के साथ साझीदारी करना […]

विज्ञापन

देव धोलेरा : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी नवोन्मेष के माध्यम से भारत को बदल रहे हैं और इसे वैश्विक शक्ति बनाने का प्रयास कर रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल ‘हर क्षेत्र में’ भारत के साथ साझीदारी करना चाहता है.

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा इस्राइली ‘न केवल बैकपैक के साथ बल्कि लैपटॉप के साथ’ भारत आयें. मोदी ने भी नवोन्मेष के लिए इस्राइल की प्रशंसा की और कहा कि वह भी नवीन भारत के लिए नवोन्मेष हितैषी व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो नवोन्मेष से संचालित हो. दोनों नेता देव धोलेरा गांव में उद्यमिता एवं प्रौद्योगिकी केंद्र देश को समर्पित करने के बाद बोल रहे थे. नेतन्याहू ने भारत और इस्राइल के नवोन्मेषकों से अपील की कि एक साथ मिलकर काम करें. नेतन्याहू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी अपने दूर दृष्टिकोण से भारत को बदल रहे हैं. वह भारत को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं और दुनिया की महशक्ति के रूप में भी तैयार कर रहे हैं. और यह सब वह नवोन्मेष की ताकत के माध्यम से कर रहे हैं.’

वह आई क्रिएट को देश को समर्पित करने के बाद बोल रहे थे. आई क्रिएट की शुरुआत 2011 में मोदी ने की थी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे. यह नये उद्यमियों को राह दिखाता है और नवोन्मेष पर आधारित उनके स्टार्ट अप के गठन में मदद करता है. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि युवा इस्राइली केवल बैकपैक के साथ नहीं, बल्कि लैपटॉप के साथ आयें. निश्चित तौर पर यहां काफी संभावनाएं हैं और इसलिए मैं यहां आया हूं ताकि अपने देश के युवा नवोन्मेषकों को प्रोत्साहित कर सकूं कि वे साथ मिलकर काम करें.’ आई क्रिएट में लगी कुछ नवोन्मेष से प्रभावित नेतन्याहू ने कहा, ‘दुनिया आई पॉड के बारे में जानती है, वे आई पैड के बारे में जानते हैं, लेकिन दुनिया को एक और आई के बारे में जानना चाहिए, आई क्रियेट.’

नेतन्याहू ने जब कहा कि वह और भारत के प्रधानमंत्री युवा हैं तो मोदी ने जोरदार ठहाका लगाया. उन्होंने कहा, ‘आज मेरा सीधा संदेश है. मैं चाहता हूं कि युवा भारतीय जानें कि इस्राइली आपके साथ साझीदारी करना चाहते हैं-प्रौद्योगिकी में, पानी में, कृषि में, साइबर में, ड्रोन में, स्वास्थ्य में और हर क्षेत्र में. हम आपके साझीदार हैं.’ मोदी ने कहा कि वह खुश हैं कि नेतन्याहू की मौजूदगी में आई क्रिएट का उद्घाटन हो रहा है. मोदी ने कहा, ‘जब मैं पिछले वर्ष इस्राइल गया, तो मैंने अपना मन बना लिया था कि इस पहल के साथ इस्राइल से हमारे संबंध और घनिष्ट होने चाहिए और तब से ही मैं अपने मित्र बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने का इंतजार कर रहा था. वह यहां हैं और अब हम इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन कर रहे हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम अपने देश में समूचे तंत्र को नवोन्मेष अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहे हैं. ताकि विचार भाव से बनें , नवोन्मेष विचारों से बने और नया भारत इन नवोन्मेषों से बने.’ इस दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि वह वहां मौजूद होने से प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘विश्व आईपैड्स और आईपौड्स के बारे में जानता है, लेकिन एक और आई है जिससे बारे में दुनिया को जानने की जरूरत है और वह है आई क्रिएट.’ नेतन्याहू ने अपने भाषण का अंत ‘जय हिंद, जय भारत, जय इस्राइल, धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी’ के साथ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola