न्यायपालिका को मूक बधिर बनाने की हो रही कोशिश : उद्धव ठाकरे

मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ वस्तुत: विद्रोह करने वाले उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि न्यायपालिका को ‘गूंगा और बहरा’ बनाने के प्रयास हो रहे हैं. ठाकरे ने कहा कि सरकार को मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन […]
मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ वस्तुत: विद्रोह करने वाले उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों की प्रशंसा करते हुए कहा कि न्यायपालिका को ‘गूंगा और बहरा’ बनाने के प्रयास हो रहे हैं. ठाकरे ने कहा कि सरकार को मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन न्यायाधीशों के निर्णय की प्रशंसा की जानी चाहिए. इसकी अधिक संभावना है कि अब उनके खिलाफ एक जांच बैठा दी जाए. यद्यपि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए.’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कल मुंबई यात्रा के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां इतना महत्वपूर्ण क्या हो रहा है कि वह मुंबई आ रहे हैं?’ उन्होंने कहा, ‘न्यायपालिका को गूंगा और बहरा बनाने के प्रयास हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




