आखिर क्यों चीफ जस्टिस के खिलाफ मीडिया के सामने आये सुप्रीम कोर्ट के चार जज?

आज का दिन भारतीय न्यायापालिका के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जज मीडिया के सामने आये हैं और उन्होंने जीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चार जज में शामिल हैं जस्टिस चेलामेश्वर,जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर […]
आज का दिन भारतीय न्यायापालिका के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जज मीडिया के सामने आये हैं और उन्होंने जीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले चार जज में शामिल हैं जस्टिस चेलामेश्वर,जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन्होंने कहा कि हमने जीफ जस्टिस को समझाने की कोशिश की, लेकिन हम सफल नहीं हो पाये और मजबूर होकर हमने मीडिया के सामने आने का फैसला किया. जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, हमपर देश का जो कर्ज है, उसके निर्वहन के लिए हम यहां आये हैं. जस्टिस चेलामेश्वर ने कहा निष्पक्ष न्यायपालिका के बिना लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता.
क्या अधिकारों की जंग, मीडिया तक पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




