ePaper

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर इंदु मल्होत्रा, केएम जोसेफ के नामों की मंजूरी दी

Updated at : 11 Jan 2018 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर इंदु मल्होत्रा, केएम जोसेफ के नामों की मंजूरी दी

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. इंदु मल्होत्रा ऐसी प्रथम महिला वकील होंगी, जिनकी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होगी. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कॉलेजियम ने मल्होत्रा के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. इंदु मल्होत्रा ऐसी प्रथम महिला वकील होंगी, जिनकी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होगी. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. कॉलेजियम ने मल्होत्रा के साथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ के नाम की पदोन्नति के लिए सिफारिश की है.

न्यायमूर्ति जोसेफ उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने 2016 में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के फैसले को रद्द कर दिया था. इंदु मल्होत्रा 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामित की गयी थीं. किसी उच्च न्यायालय की न्यायाधीश से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने की बजाय, शीर्ष अदालत में सीधे तौर पर न्यायाधीश नियुक्त होनेवाली वह प्रथम महिला वकील होंगी. हालांकि, देश की आजादी के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होनेवाली वह सातवीं महिला होंगी.

गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय में नियुक्त होनेवाली प्रथम महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम फातिमा बीवी थीं. वह 1989 में उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश नियुक्त हुई थीं. न्यायमूर्ति बीवी के बाद न्यायमूर्ति सुजाता वी मनोहर, न्यायमूर्ति रूमा पाल, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई और न्यायमूर्ति आर भानुमति शीर्ष अदालत की न्यायाधीश नियुक्त हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola