ePaper

यूआइडीएआइ ने लांच किया वर्चुअल आइडी, अब नहीं देना होगा आधार नंबर

Updated at : 10 Jan 2018 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
यूआइडीएआइ ने लांच किया वर्चुअल आइडी, अब नहीं देना होगा आधार नंबर

नयी दिल्ली : यूआइडीएआइ ने बुधवार को आधार नंबर धारकों के लिए वर्चुअल आइडीलांचकिया है. इस वर्चुअल आइडी को आधार नंबर की जगह विभिन्न सेवाओं में उपयोग किया जायेगा. इससे आधार नंबर धारकों के पास यह विकल्प होगा कि वेअगर न चाहें तो अपना आधार नंबर किसी के साथ साझा न करें औरवर्चुअल आइडी का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यूआइडीएआइ ने बुधवार को आधार नंबर धारकों के लिए वर्चुअल आइडीलांचकिया है. इस वर्चुअल आइडी को आधार नंबर की जगह विभिन्न सेवाओं में उपयोग किया जायेगा. इससे आधार नंबर धारकों के पास यह विकल्प होगा कि वेअगर न चाहें तो अपना आधार नंबर किसी के साथ साझा न करें औरवर्चुअल आइडी का उपयोग करते हुए सेवाओं का लाभ ले सकें. यह वर्चुअल आइडी पूरी तरह से 12 अंकों के आधार नंबर के विकल्प के रूप में काम करेगा.

यूआइडीएआइ ने यह प्रावधान भी किया है कि एकजून 2018तक सभी एजेंसियां अनिवार्य रूप से किसी व्यक्ति के वर्चुअल आइडी को स्वीकार करें. इस वर्चुअल आइडी को कोईआधार कार्ड धारी शख्स यूआइडीएआइ की वेबसाइट से जेनरेट कर सकता है. वर्चुअलआइडी 16 अंकों की एक संख्या है, जिसे किसी सेवा के लिए तुरंत भी जेनरेट किया जासकेगा.

यूआइडीएआइ नेअपने सर्कुलर में कहा है कि आधार नंबर होल्डर वर्चुअल आइडी का उपयोगकेवाइसी सर्विस में कर सकेगा. कोई आधार कार्ड धारी महिला या पुरुष कई वर्चुअलआइडी बना सकता है, लेकिन जब वह नयावर्चुअल आइडी बनायेगा तो पुराना स्वत: रद्द हो जायेगा. वर्चुअल आइडी को सेवाओं के लिए अंगुलियों का निशान देने के समय दिया जा सकेगा. समझा जाता है कि ऐसे उपाय से लोगों की निजता अधिक सुरक्षित हो सकेगी, जिस परहाल के दिनों में बार-बार सवाल उठा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola