दिल्ली की दिक्कत दूर करने के लिए केंद्र सरकार खर्च करेगी 31,930 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में भीड़-भाड़ को काम करने के लिए 31,930 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं तैयार की गयी हैं. इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के विकास के लिये 6,000 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है.गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार का दृष्टिकोण […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में भीड़-भाड़ को काम करने के लिए 31,930 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं तैयार की गयी हैं. इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे के विकास के लिये 6,000 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है.गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार का दृष्टिकोण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बिना किसी रुकावट के यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ वाहन प्रदूषण में कमी लाना है. परिवहन मंत्री के मुताबिक काम में तेजी जारी है.
उन्होंने कहा, हमने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भीड़भाड़ तथा बडी समस्या बन चुके वाहन प्रदूषण में कमी लाने के लिए 31,930 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम शुरू किया है. मंत्री ने कहा कि 12,000 करोड़ रुपये की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तथा 6,000 करोड़ रुपये की लागत वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काम तेजी से हो रहा है तथा 6,000 करोड़ रुपये की लागत वाले द्वारक एक्सप्रेसवे के विकास के लिए बोली आमंत्रित किये गये हैं. प्रत्येक एक्सप्रेसवे 135 किलोमीटर लंबा है और ये दिल्ली के लिए 270 किलोमीटर के बाहरी मुद्रिका सड़क से मिलती हैं. ये पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पहुंच नियंत्रित 6 लेन की सड़कें होंगी. 6 पैकेज में किया जा रहा कार्य मार्च 2018 से पहले संपन्न हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




