पंजाब ने जीता टॉस, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 23 May 2026 7:24 PM
लखनऊ सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी है.
लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में लखनऊ की टीम पंजाब किंग्स का काम खराब कर सकती है. पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज का मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. अगर आज पंजाब किंग्स हार जाती है तो वह इस सीजन से बाहर हो जाएगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.
इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, एम सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह और आकाश सिंह.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टॉयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और प्रवीण दुबे.
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर क्या कहा?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. अय्यर ने कहा कि यह मुकाबला हमारे लिए करो या मरो वाला है. हम इस स्थिति में पहले कभी नहीं थे और खिलाड़ी अपना बेस्ट देने का पूरा इंतजार कर रहे हैं. इस मुकाबले को लेकर काफी इक्साइटेड फील कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद की होगी छुट्टी, बांग्लादेश से मिली हार के बाद PCB का एक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










