सिर्फ ₹10,999 में लॉन्च हुए Kodak Matrix QLED Google TVs, जानें इसकी खासियत

Published by : Ankit Anand Updated At : 23 May 2026 6:56 PM

विज्ञापन

Kodak Matrix QLED Google TVs (Photo: Kodak)

Kodak ने भारत में अपनी नई Matrix QLED Google TV सीरीज लॉन्च की है, जो बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करती है. यह टीवी बेहतर कलर, ब्राइट डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है. अलग-अलग साइज और किफायती कीमत इसे मिड-रेंज खरीदारों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाती है.

विज्ञापन

Super Plastronics Pvt Ltd (SPPL) भारत में Kodak टीवी ब्रांड का आधिकारिक लाइसेंसधारी है. कंपनी ने 2026 के लिए अपनी नई Matrix QLED Google TV सीरीज पेश कर दी है. यह सीरीज Kodak ब्रांड के तहत लॉन्च की गई है और इसमें 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के मॉडल शामिल हैं. इस लॉन्च का सबसे बड़ा फोकस उन लोगों पर है जो कम बजट में एक अच्छा स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें QLED पैनल दिया गया है, जो नॉर्मल LED टीवी के मुकाबले ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और ज्यादा जीवंत रंग देता है.

कीमत और उपलब्धता

  • 32 इंच मॉडल: ₹10,999
  • 40 इंच मॉडल: ₹15,999
  • 43 इंच मॉडल: ₹16,999

ये टीवी भारत में SPPL के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और Flipkart पर उपलब्ध होंगे.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

  • जैसा कि हमने इंट्रो में बताया था, इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका QLED पैनल है. यह टेक्नोलॉजी आपको तीनों ही स्क्रीन साइज में मिलती है. कंपनी का दावा है कि इससे आपको ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कलर और नॉर्मल LED TVs के मुकाबले ज्यादा वाइड व्यूइंग एंगल्स मिलते हैं. लेकिन हां, ध्यान रहे कि यह बजट रेंज का QLED है, तो उम्मीदें थोड़ी बैलेंस में रखनी चाहिए.
  • अब इसके अंदर की बात करें तो इसमें आपको ARM Cortex A55 का क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलता है. इसके ऊपर Google TV 5.0 का सॉफ्टवेयर दिया गया है. इसका मतलब है कि आपको एक साफ-सुथरा और कंटेंट-फोकस्ड इंटरफेस मिलता है, जहां से आप आसानी से 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स एक्सेस कर सकते हैं.
  • इसमें आपको लगभग सारे बड़े स्ट्रीमिंग ऐप्स भी मिल जाते हैं जैसे Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Sony LIV, Voot और Zee5.
  • यह Google TV होने की वजह से आपको इसमें इन-बिल्ट Google Assistant मिल जाता है, जिससे आप सिर्फ आवाज देकर ही टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही Chromecast सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अपने फोन या लैपटॉप से आसानी से कंटेंट वायरलेस तरीके से टीवी पर कास्ट कर सकते हैं.
  • ऑडियो की बात करें तो Kodak ने इसमें 40W का स्पीकर सिस्टम दिया है, जो Dolby Digital Plus और सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ आता है.
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, HDMI पोर्ट्स और USB पोर्ट्स जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: 4K, OLED, HDR… आखिर 2026 में टीवी खरीदते समय क्या-क्या देखें? ये गाइड आएगी काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola