4K, OLED, HDR… आखिर 2026 में टीवी खरीदते समय क्या-क्या देखें? ये गाइड आएगी काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 May 2026 5:24 PM

विज्ञापन

स्मार्ट टीवी बाइंग गाइड (Photo: AI Generated)

Smart TV Buying Guide: 2026 में टीवी खरीदना सिर्फ साइज या ब्रांड चुनने तक सीमित नहीं है. असली फर्क 4K रिजॉल्यूशन, पैनल टाइप, बैकलाइटिंग, HDR और HDMI 2.1 जैसे फीचर्स से पड़ता है. सही कॉम्बिनेशन चुनेंगे तो मूवी, गेमिंग और रोजमर्रा का एक्सपीरियंस काफी स्मूद, शार्प और फ्यूचर-रेडी बन जाता है.

विज्ञापन

Smart TV Buying Guide: 2026 में टीवी खरीदना अब सिर्फ ब्रांड या बड़े-बड़े नामों के पीछे भागना नहीं रह गया है. आजकल कंपनियां AI प्रोसेसिंग, क्वांटम कलर, सिनेमैटिक साउंड और गेमिंग बूस्ट जैसे शब्दों से मार्केट भर देती हैं, लेकिन असलियत ये है कि बहुत से लोग टीवी खरीदकर बाद में परेशान हो जाते हैं. कहीं मूवमेंट स्मूद नहीं होता, कहीं ब्लैक कलर सही नहीं दिखते, या फिर कनेक्टिविटी ही लिमिटेड निकलती है. इसलिए आइए उन जरूरी फीचर्स को आसान तरीके से समझते हैं, जिन पर टीवी खरीदते समय आपको सच में ध्यान देना चाहिए.

रिजॉल्यूशन (Resolution)

आजकल TV ब्रांड्स भले ही 8K मॉडल्स को खूब प्रमोट कर रहे हों, लेकिन असली बात ये है कि कंटेंट सपोर्ट अभी भी बहुत लिमिटेड है. ज्यादातर OTT प्लेटफॉर्म्स, गेमिंग कंसोल और ब्रॉडकास्ट सिस्टम आज भी 4K पर ही फोकस कर रहे हैं. इसलिए आज के समय में Ultra HD (4K) ही घर के लिए सबसे प्रैक्टिकल और समझदारी वाला ऑप्शन बनता है.

अगर आपका कमरा छोटा है या TV सेकेंडरी यूज के लिए लेना है, तो 1080p अभी भी काम चला सकता है. लेकिन जैसे ही बात 43 इंच से बड़े स्क्रीन या लिविंग रूम सेटअप की आती है, वहां 4K साफ तौर पर बेहतर साबित होता है.

पैनल (Panel)

अक्सर लोग TV खरीदते समय सिर्फ स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली खेल तो उसके अंदर लगे पैनल का होता है. वही तय करता है कि ब्लैक लेवल्स कितने डीप होंगे, ब्राइटनेस कैसी होगी, कलर्स कितने बारीक दिखेंगे और देखने का एंगल कितने अच्छे होंगे.

  • OLED पैनल को आज भी सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें हर पिक्सेल खुद से लाइट करता है. इसी वजह से ब्लैक बहुत डीप और कंट्रास्ट काफी शानदार मिलता है. खासकर मूवीज देखने और डार्क सीन्स में इसका एक्सपीरियंस काफी बढ़िया होता है.
  • वहीं LCD TVs ज्यादा कॉमन होते हैं और इनमें भी अलग-अलग तरह के पैनल्स मिलते हैं, जैसे IPS और VA.
  • IPS पैनल में देखने का एंगल काफी वाइड होते हैं. यानी अगर आप साइड से भी TV देखें तो पिक्चर ज्यादा खराब नहीं होती. इसलिए ये बड़े परिवार या ज्यादा बैठने की व्यवस्था वाले कमरे के लिए अच्छे रहते हैं.
  • VA पैनल की खासियत ये होती है कि इनमें कंट्रास्ट ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है और ब्लैक्स ज्यादा डीप दिखते हैं.

बैकलाइटिंग (Backlighting)

LCD और QLED TVs में सिर्फ पैनल ही नहीं, बल्कि बैकलाइटिंग (Backlighting) भी उतनी ही जरूरी होती है. बैकलाइटिंग के 3 टाइप्स होते हैं:

  • Edge-lit (एज-लिट); इसमें LEDs स्क्रीन के किनारों पर लगी होती हैं. ऐसे TVs आमतौर पर पतले होते हैं, लेकिन इनमें ब्राइटनेस बराबर नहीं रहती और डार्क सीन्स में ब्लैक लेवल उतना अच्छा नहीं आता.
  • Direct-lit (डायरेक्ट-लिट): इसमें LEDs पूरे पीछे लगे होते हैं, जिससे ब्राइटनेस  थोड़ी ज्यादा और बराबर तरीके से मिलती है. लेकिन इसमें लाइट को बहुत सटीक तरीके से कंट्रोल नहीं किया जा सकता.
  • Full-Array Local Dimming (FALD): ये LCD TVs के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों (zones) की रोशनी को अलग-अलग कंट्रोल किया जाता है. इससे कॉन्ट्रास्ट बेहतर होता है और डार्क सीन्स में लाइट लीकेज कम हो जाता है.

HDMI 2.1 गेमिंग और फ्यूचर कम्पैटिबिलिटी के लिए है जरूरी

अक्सर लोग TV खरीदते समय HDMI पोर्ट्स पर ध्यान नहीं देते, लेकिन असली जरूरत तब समझ आती है जब आप उसमें गेमिंग कंसोल, साउंडबार या स्ट्रीमिंग डिवाइस जोड़ते हैं.

HDMI 2.1 में कई काम के फीचर्स मिलते हैं, जैसे:

  • 4K रेजोल्यूशन पर 120Hz सपोर्ट.
  • VRR (Variable Refresh Rate), जिससे गेमिंग स्मूद होती है.
  • ALLM (Auto Low Latency Mode), जो अपने आप लेटेंसी कम कर देता है.
  • eARC (Enhanced Audio Return Channel), जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है.

अच्छा होगा कि एक प्रीमियम TV में कम से कम 2 HDMI 2.1 पोर्ट हों, और अगर 4 मिल जाएं तो और भी बेहतर है.

HDR सपोर्ट

HDR (High Dynamic Range) असल में पिक्चर की क्वालिटी को बेहतर बनाता है. इससे कॉन्ट्रास्ट, कलर डिटेल और ब्राइट हिस्से ज्यादा साफ और नैचुरल दिखते हैं. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि हर HDR फॉर्मेट एक जैसा नहीं होता.

इसके तीन आम स्टैंडर्ड होते हैं:

  • HDR10
  • HDR10+
  • Dolby Vision

इनमें हर एक का परफॉर्मेंस और क्वालिटी हैंडल करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, इसलिए सिर्फ ‘HDR सपोर्ट है’ देखकर फैसला नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sony Bravia 3II Smart TV भारत में लॉन्च: XR प्रोसेसर और 120Hz 4K डिस्प्ले के साथ जानें कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola