ePaper

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

Updated at : 05 Jan 2018 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट

नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा और 2018-2019 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को इसकी अनुशंसा की. संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से प्रारंभ होगा और 2018-2019 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा. संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शुक्रवार को इसकी अनुशंसा की.

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जायेगा. कुमार ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा. इसके बाद दूसरा चरण पांच मार्च से छह अप्रैल तक चलेगा.

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में संसद के बजट सत्र की तारीखों के बारे में सिफारिश की गयी. इसे राष्ट्रपति को भेजा जायेगा. गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं. सत्र के बीच में अवकाश इसलिए रखा जाता है ताकि विभागों से संबद्ध स्थायी समितियां अपने मंत्रालयों से जुड़े बजट प्रस्तावों को मंजूरी दे सकें. संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola