ePaper

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, आम बजट एक फरवरी को : अनंत कुमार

Updated at : 05 Jan 2018 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से, आम बजट एक फरवरी को : अनंत कुमार

नयी दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा जिसमें एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा जिसमें एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा. यह बजट सत्र नरेंद्र्र मोदी सरकार के लिए इस मायने में अहम होगी, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व इस सत्र में सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी.

बजट सत्र में सरकार कई अहम विधेयक पारित करवाने का प्रयास करेगी, जो मौजूदा सत्र में पारित नहीं हो जाये. इसमें सबसे अहम मुसलिम महिलाओं को दिया जाने वाले तीन तलाक पर रोक संबंधी विधेयक है. सरकार ने बिना संशोधन कांग्रेस के समर्थन से लोकसभा में इस बिल को पारित करवा लिया, लेकिन राज्यसभा में यह बिल लटक गया.

संसद का मानसून सत्र आज खत्म हो गया. स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा में और सभापति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा में इसका एलान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola