जाधव की मां आैर पत्नी के साथ किये गये बर्ताव पर राजनाथ ने पाकिस्तान को सुनायी खरी-खरी

Updated at : 30 Dec 2017 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
जाधव की मां आैर पत्नी के साथ किये गये बर्ताव पर राजनाथ ने पाकिस्तान को सुनायी खरी-खरी

ओरछा : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए वहां गयी उनकी मां एवं पत्नी के साथ पाकिस्तान में किये गये अशिष्ट व्यवहार पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में जो बर्ताव किया गया, उसकी जितनी भर्त्सना […]

विज्ञापन

ओरछा : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलने के लिए वहां गयी उनकी मां एवं पत्नी के साथ पाकिस्तान में किये गये अशिष्ट व्यवहार पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में जो बर्ताव किया गया, उसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है.

इसे भी पढ़ेंः कुलभूूषण जाधव की मां-पत्नी से मुलाकात के समय पाकिस्तान ने बीच में खड़ी कर दी शीशे की दीवार

संत मुरारी बापू की रामकथा में यहां भाग लेने आये राजनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में जो बर्ताव किया गया, उसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तानी मीडिया का भी रवैया निंदनीय रहा.राजनाथ ने बताया कि पाकिस्तान की मीडिया से हमें इस तरह की उम्मीद नहीं थी.

गौरतलब है कि जाधव की मां और पत्नी ने 25 दिसंबर को उनसे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मुलाकात की थी. इस दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने सुरक्षा के नाम पर जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाये, उनके चूड़ियां, बिंदी, मंगलसूत्र एवं अन्य गहने उतरवा लिये. इसके अलावा, पाकिस्तानी मीडिया ने भी इन दोनों से चिल्ला-चिल्ला कर ऊट-पटांग सवाल पूछे थे, जबकि इस मुलाकात में मीडिया को दूर रहने को कहा गया था. इस प्रकार इस भावपूर्ण भेंट को पाकिस्तान ने एक दुष्प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया था.

सिंह ने सीमा पार से हो रही आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान के छद्म युद्ध और आतंकी घटनाओं से निपटने में पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान को इस तरह की घटनाओं का मुंहतोड जवाब दे रही है. देश के कुछ हिस्सों में हो रही नक्सली समस्या के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में राजनाथ ने कहा कि हम नक्सली समस्या पर धीरे-धीरे काबू पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में नक्सली घटनाओं में कमी आ रही है. नक्सली समस्याओं पर काबू पाने में सरकार सफल हो रही है. इससे पहले राजनाथ यहां के प्रसिद्ध राम राजा मंदिर गये और दर्शन करने के बाद उन्होंने जाने-माने संत एवं रामकथा वाचक मुरारी बापू द्वारा की जा रही रामकथा को एक घंटे तक सुना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola