भारत के कड़े ऐतराज के बाद फिलिस्तीन ने पाकिस्तान से अपने राजदूत को वापस बुलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2017 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के कड़े एेतराज के बाद फिलिस्तीन ने पाकिस्तान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. फिलिस्तीन के कार्रवाई को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है. फिलिस्तीन ने अपने राजदूत को इस लिए वापस बुलाने का फैसला लिया, क्योंकि वो मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत के कड़े एेतराज के बाद फिलिस्तीन ने पाकिस्तान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. फिलिस्तीन के कार्रवाई को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है. फिलिस्तीन ने अपने राजदूत को इस लिए वापस बुलाने का फैसला लिया, क्योंकि वो मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद की रैली में शामिल हुए थे, जिसका भारत ने कड़ाई से विरोध जताया था.
* क्या है पूरा मामला
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पिछले दिनों हाफिज ने एक चुनावी रैली भी किया था. हाफिज की रैली में फिलिस्तीन के राजदूत भी शामिल थे. भारत ने फिलिस्तीन के सामने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जतायी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से येरुसलम को इजराइल की राजधानी बताये जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में जब मुद्दा उठा था, तब भारत ने अमेरिका का विरोध करते हुए फिलिस्तीन का साथ दिया था.
पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबू अली आतंकी हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर इस बात की निंदा की थी और कहा था कि आखिर यूएन में सरकार को फिलिस्तीन का साथ देकर क्या मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










