ePaper

गुजरात पहुंचे राहुल गांधी विधायकों के साथ करेंगे बैठक, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated at : 23 Dec 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात पहुंचे राहुल गांधी विधायकों के साथ करेंगे बैठक, सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

अहमदाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव परिणाम के बाद आज पहली बार गुजरात के दौरे पर पहुंचे हैं. 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्षबनेराहुल गांधी का पार्टी प्रमुख के रूप में भी यह राज्य का पहला दौरा है. वे आज केशोद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां से सोमनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात चुनाव परिणाम के बाद आज पहली बार गुजरात के दौरे पर पहुंचे हैं. 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्षबनेराहुल गांधी का पार्टी प्रमुख के रूप में भी यह राज्य का पहला दौरा है. वे आज केशोद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वहां से सोमनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए निकल गये. सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह साेलंकी के साथ पूजा-अर्चना भी की.

राहुल गांधी प्रदेश के दौरे के दौरान नये चुने गये कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे और जनमुद्दों को उठाने व विधानसभा में भाजपा की सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करेंगे. राहुल गांधी चुनाव के दौरान भी सोमनाथ मंदिर पूजा-पाठ के लिए गये थे, जहां गैर हिंदू रजिस्टर में कथित रूप से उनका नाम अंकित किये जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था और कांग्रेस को कहना पड़ा था कि उसके नेता जनेऊधारी हिंदू है. तब कांग्रेस ने उस घटना को भाजपा की साजिश बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola